*अब ग्राम अंडिया ( डोंगरगांव ) से अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा* *एसपी से कार्रवाई की मांग, पेयजल समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम भी सौंपा आवेदन देखिये क्या कहा पोलखोल पर महिलाओं ने !*

नरसिंहपुर, 3 अक्टूबर 2026। जनपद पंचायत नरसिंहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरजगांव के ग्राम अंडिया की करीब 30–35 महिलाओं ने शनिवार को गांव में कथित रूप से बेची जा रही अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर से कार्रवाई की मांग की। महिलाएं शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचीं और गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया।

 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में करीब 18 वर्षीय एक युवक कथित रूप से शराब बेच रहा है। महिलाओं का कहना है कि विरोध करने पर युवक द्वारा उन्हें धमकी भी दी जाती है। महिलाओं के अनुसार, पूर्व में उक्त युवक के पिता भी शराब बेचते थे, लेकिन अब उनके निधन के बाद उनका बेटा कथित रूप से शराब बेचने का काम कर रहा है।

 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में कथित अवैध शराब बिक्री की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

 

पेयजल समस्या को लेकर भी उठाई आवाज

अवैध शराब बिक्री के साथ-साथ महिलाओं ने गांव की बदहाल पेयजल व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम आवेदन सौंपकर गांव में पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की। महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर विद्युत विभाग और ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

 

महिलाओं का कहना है कि गांव में पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

 

अब महिलाओं द्वारा की गई शिकायतों पर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!