*“20 साल से पक्की सड़क का इंतजार! कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर 50–60 बच्चे, ग्रामीण बोले-समस्या नहीं सुलझी तो करेंगे बड़ा आंदोलन”!*

नरसिंहपुर ! 3 अक्टूबर 2026
गाडरवारा। ग्राम पंचायत बरहटा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कैकरा में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 20 वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार है।

खराब कच्चे रास्ते के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में करीब 60 घर हैं और लगभग 50 से 60 बच्चे इसी रास्ते से स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर हैं। गांव से मुख्य सड़क करीब 4 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वहीं डमरू घाटी रोड से कौड़ियां रोड तक पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति भी खराब होने की बात ग्रामीणों ने कही है।

हर साल चंदा जुटाकर रास्ते की मरम्मत का दावा
ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की स्थिति खराब होने पर हर साल ग्रामीण और किसान आपस में चंदा जुटाकर सड़क की मरम्मत करवाते हैं। बारिश के दौरान कच्चे रास्ते पर कीचड़ और आवागमन की समस्या और बढ़ने की बात भी ग्रामीणों ने कही।

बिजली और नल-जल की समस्या भी बताई
ग्रामीणों के अनुसार गांव तक बिजली करीब 2 किलोमीटर दूर से डोरी के माध्यम से लाई गई है और ग्रामीण बिजली का बिल समय पर जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद बिजली व्यवस्था को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने नल-जल व्यवस्था की समस्या होने की बात भी कही है।

इसके अलावा कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और कुछ परिवार राशन कार्ड से भी वंचित हैं।

चुनावी आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान सरपंच द्वारा सड़क निर्माण और नल-जल की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उनके अनुसार अब तक इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से कैकरा गांव की सड़क का निर्माण कराने, बिजली व्यवस्था में सुधार करने और पेयजल की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

नोट: सड़क, बिजली, नल-जल एवं शासकीय योजनाओं से जुड़े ग्रामीणों के आरोपों पर संबंधित पंचायत एवं प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जा सकता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!