*“जिनके हाथों से साफ रहता है शहर, गांधी जयंती पर उन्हीं सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान! पोलखोल पर नेताओं-अधिकारियों ने क्या कहा?”*

नरसिंहपुर। 2 अक्टूबर 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगरपालिका नरसिंहपुर द्वारा “सेवा से संकल्प” अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज), पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कोठारी तथा नगर पालिका CMO गजेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना पर अपने विचार रखे। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ शहर और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था के लिए सामूहिक संकल्प का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोलखोल न्यूज़ ने मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अभियान तथा सफाई कर्मचारियों के सम्मान को लेकर बातचीत की।

देखिए पोलखोल पर नेताओं और अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर क्या कहा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!