*मारुति शोरूम के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, ट्रक से घसीटकर लाने का दावा; शिनाख्त में जुटी पुलिस!*

नरसिंहपुर। 26 सितम्बर 2026
शहर में शुक्रवार 25 सितम्बर को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मारुति शोरूम के सामने मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का एक वीडियो पोलखोल न्यूज़ को एक दर्शक द्वारा भेजा गया है। वीडियो में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 25 सितंबर 2026, शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। वीडियो भेजने वाले दर्शक के अनुसार, एक ट्रक चालक व्यक्ति को कथित तौर पर घसीटते हुए वहां लेकर आया और मारुति शोरूम के सामने शव छोड़ दिया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना स्टेशनगंज प्रभारी सौरभ पटेल ने पोलखोल न्यूज़ को फोन पर बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और मामले में जांच जारी है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा घटना के परिस्थितियों और शव वहां तक पहुंचने के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पोलखोल न्यूज़ की अपील: यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके संबंध में जानकारी रखता है, तो वह संबंधित पुलिस थाने को सूचना दे सकता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!