*मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी पदोन्नति: कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रमोशन, रिव्यू DPC के बाद जारी हुई सूची, देखिए नरसिंहपुर से कौन हुआ पदोन्नत!*

नरसिंहपुर। 8 सितंबर 2026 मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति को लेकर नई सूची जारी की गई है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेश क्रमांक पुमु/3/कार्मिक/स-12/1006/2026, दिनांक 13 जुलाई 2026 के क्रम में विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा रिव्यू डीपीसी आयोजित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।

रिव्यू डीपीसी के प्रतिवेदन के आधार पर अब कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए रिक्त पदों पर स्थानापन्न/अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदोन्नति दी गई है।

पदोन्नत अधिकारियों को वरिष्ठता सूची के क्रम के अनुसार निरीक्षक पद पर यथावत स्थापित करते हुए, कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से पे-मेट्रिक्स लेवल-10 के वेतनमान में पदस्थ किया जाएगा।

इससे पहले 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत कुल 1029 लोक सेवकों को पदोन्नत किया गया था। अब रिव्यू डीपीसी के बाद जारी आदेश में शामिल नामों को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा तेज है।

नरसिंहपुर जिले से भी पुलिस अधिकारियों के पदोन्नत होने की जानकारी सामने आई है। सूची में नरसिंहपुर से किन-किन अधिकारियों के नाम शामिल हैं और उनकी वर्तमान पदस्थापना क्या है, यह सूची के क्रमांक के अनुसार देखा जा सकता है।

हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी पदोन्नतियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 13954/2016 तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा भविष्य में पारित किए जाने वाले आदेशों के अध्यधीन रहेंगी।

पदोन्नत शासकीय सेवकों को वेतन निर्धारण के लिए मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 के नियम 13 के अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।

देखिये सूची नरसिंहपुर जिले से इस नई पदोन्नति सूची में किन पुलिस अधिकारियों को निरीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली है।

 

 

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!