*ब्रेकिंग पोलखोल | गोटेगांव* *नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी से कथित अभद्रता का मामला, युवक को पुलिस थाने ले गई!*

नरसिंहपुर ! 5 सितंबर 2026

गोटेगांव नगर पालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कुछ देर पहले सचिन नामक युवक द्वारा अधिकारी के साथ कथित रूप से अभद्रता किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सचिन नामक युवक को पूछताछ के लिए गोटेगांव थाना ले जाया गया।

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच एवं आधिकारिक जानकारी के बाद ही हो सकेगी।

पोलखोल न्यूज़ प्राप्त जानकारी को सूत्रों के आधार पर प्रस्तुत कर रहा है। किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने का उद्देश्य नहीं है। मामले में अंतिम निष्कर्ष सक्षम जांच/कानूनी प्रक्रिया के आधार पर ही तय होगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!