*नरसिंहपुर में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी!*

नरसिंहपुर। 3 सितंबर 2026 बुधवार 2 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसा बासनपानी के सामने हुआ।

जानकारी के अनुसार डोंगरगांव निवासी राजकुमार ठाकुर पिता श्यामलाल ठाकुर उम्र 31 वर्ष और उनके भतीजे संजय ठाकुर उम्र 20 वर्ष बाइक से बौछार से अपने गांव डोंगरगांव लौट रहे थे। इसी दौरान बासनपानी के सामने सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!