*बच्चे की जान बची, खुद घायल हुआ बाइक सवार; जिला अस्पताल में भर्ती!*

नरसिंहपुर:! 4  जुलाई 2026 देवनगर से बस्ताने जा रहे एक बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान हेमेन्द्र विश्वकर्मा (51 वर्ष), निवासी देवनगर नाया, नरसिंहपुर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायल से मिली जानकारी के मुताबिक, रास्ते में अचानक उनकी बाइक के सामने एक बच्चा आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में उन्होंने बाइक का संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने समय पर मदद पहुंचाने वाले नागरिकों और 112 की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!