*7 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप! कोर्ट से जीत के बाद भी नहीं मिला हक? | संतोष पटैल का बड़ा खुलासा* *कोर्ट से जीत पीडित पहुंचे पोलखोल स्टूडियो!*

 

नरसिंहपुर ! 20 जून 2026

नरसिंहपुर के ग्राम चिनकी निवासी संतोष पटैल पोलखोल स्टूडियो पहुंचे और दावा किया कि उनकी करीब 7 एकड़ निजी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा है। उनका कहना है कि जिला न्यायालय और उसके बाद उच्च न्यायालय से भी फैसला उनके पक्ष में आया, लेकिन इसके बावजूद आज तक उन्हें अपनी जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका।

संतोष पटैल ने आरोप लगाया कि सीमांकन कराने के प्रयास में भी बाधाएं डाली जा रही हैं और उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग के माध्यम से सीमांकन कराकर उनकी भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए।

क्या हैं संतोष पटैल के आरोप? कोर्ट के फैसले के बाद भी आखिर क्यों नहीं मिला कब्जा? देखिए पोलखोल स्टूडियो में पीड़ित की पूरी आपबीती।

नोट: यह समाचार संतोष पटैल द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर है। दूसरे पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!