नरसिंहपुर ! 19 जून 2026
गाडरवारा के पास कैकरा गांव में चलती दानापुर–मुंबई ट्रेन से एक युवक गिरा। हादसे में उसका एक हाथ टूट गया और सिर में चोट आई। घायल को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
नरसिंहपुर-चिनकी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, सभी लोग सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी।
जिले में 22 जून तक सड़क निर्माण और भूमिगत खुदाई पर पूर्ण प्रतिबंध। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जारी किए आदेश।
किसानों और अत्यावश्यक सेवाओं को राहत, अब आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद एक दिन में 200 लीटर तक डीजल प्लास्टिक केन में मिल सकेगा।
और धर्म विशेष में देखिए राजेश्वर वैष्णव से पोलखोल की खास बातचीत, जिसमें कर्मकाण्ड, सनातन संस्कृति और युवाओं की भूमिका पर हुई विस्तार से चर्चा।








