नरसिंहपुर ! 16 जून 2026
तेंदूखेड़ा। फरजाना बी और अफसाना बी (मां-बेटी) को मकान खाली कराने के विवाद में अब एक नया मोड़ सामने आया है। पोलखोल को तेंदूखेड़ा के एक विश्वसनीय सूत्र से दो ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई हैं। सूत्र ने अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है।
बताया जा रहा है कि ये वही कथित ऑडियो हैं, जिनका जिक्र दोनों पक्षों की ओर से 14 जून को पोलखोल लाइव स्टूडियो में किया गया था। हालांकि उस समय ये ऑडियो पोलखोल को उपलब्ध नहीं कराए गए थे।
सूत्र के अनुसार, ऑडियो में तेंदूखेड़ा नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा तथा फरजाना बी, अफसाना बी और जगदीश पटैल सहित अन्य लोगों के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत के दौरान हल्की नोकझोंक भी सुनाई पड़ती है।
ऑडियो में एक महिला कह रही हैं, बसकारे मतलब बारिश में सामान हटाने और कुछ दिन की मोहलत देने को लेकर बातचीत हो रही है!
पोलखोल स्पष्ट करता है कि इन ऑडियो रिकॉर्डिंग की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। इन्हें संबंधित पक्षों द्वारा कथित रूप से उसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले की सत्यता और आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच या सक्षम प्राधिकारी द्वारा ही की जा सकती है।
इन कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग को सुनने और पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए जुड़े रहिए पोलखोल के साथ।








