नरसिंहपुर !13 जून 2026
नरसिंहपुर: जिले के चावरपाठा-तेंदूखेड़ा मार्ग पर शुक्रवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के चलते चावरपाठा क्षेत्र में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल बरगद का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर आ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
घटना के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण विशालकाय बरगद अपनी जड़ों समेत उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। फिलहाल मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
NSP पोलखोल न्यूज़ से जुड़े रहें, हर बड़ी खबर सबसे पहले।








