नरसिंहपुर। 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर के बैडमिंटन हॉल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दीक्षित की संस्था राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज), मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीलम चौहान, नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, डॉ. संजीव चांदोरकर, श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष कन्छेदी पटैल, वरिष्ठ पत्रकार नीलेश जाट, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र श्रीवास्तव, पत्रकार विनित नेमा पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, भाजपा नेता विक्रांत पटैल तथा श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल (एसएनपीएस) के संचालक संजय नेमा, संदीप राजपूत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
पोलखोल से विशेष बातचीत में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज), श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत एवं एसएनपीएस स्कूल संचालक संजय नेमा ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए नागरिकों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।








