*ब्रेकिंग पोलखोल | आधी रात नगरपालिका परिसर में क्या जलाया गया? राख मिलने से उठे कई सवाल!*

 

नरसिंहपुर । 4 जून 2026 अभी कुछ देर पहले नगर पालिका परिसर में देर रात की गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात मीडिया की एक टीम नगर पालिका परिसर पहुंची, जहां कुछ कर्मचारी मौजूद दिखाई दिए। इसी दौरान परिसर के एक हिस्से में राख भी देखी गई, जिससे स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि राख किस सामग्री की थी और वहां क्या जलाया गया था। हालांकि, परिसर में राख मिलने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि जलाई गई सामग्री सामान्य कचरा थी या किसी अन्य प्रकार की वस्तु।

पोलखोल न्यूज़ ने मौके पर देखे गए तथ्यों को रिकॉर्ड किया है। समाचार प्रकाशित किए जाने तक इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया था।

पोलखोल न्यूज़ का उद्देश्य किसी निष्कर्ष पर पहुंचना नहीं, बल्कि सामने आए तथ्यों और जनहित से जुड़े सवालों को जनता तक पहुंचाना है। यदि प्रशासन या संबंधित अधिकारी इस मामले में कोई स्पष्टीकरण जारी करते हैं, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

पूरा वीडियो देखें और स्वयं जानें कि देर रात नगर पालिका परिसर में क्या स्थिति थी।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!