*पोलखोल | मृतक गौरव चंदोलिया मामले में पिता और बहन ने उठाई न्याय की मांग, कहा भाई के मरने के बाद भी भाभी और उसका परिवार मृतक को बदनाम कर रहे देखिये अनोखा मामला पोलखोल पर !”!*

नरसिंहपुर। 3  जून 2026 करेली तहसील के ग्राम मोहद निवासी स्वर्गीय गौरव चंदोलिया (गांधी) की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता रविशंकर चंदोलिया और बहन ने गौरव की पत्नी एवं उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, गौरव का विवाह 30 अप्रैल 2025 को ग्राम करपगांव निवासी दीप्ति जाटव के साथ हुआ था। पिता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही दांपत्य जीवन में तनाव रहने लगा और गौरव को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि लगातार विवाद और उपेक्षा के कारण गौरव मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

परिजनों के अनुसार, विवाह की पहली वर्षगांठ के अवसर पर दीप्ति 1 मई 2026 को ससुराल आई थीं, लेकिन अगले ही दिन वापस मायके चली गईं। आरोप है कि वह अपने साथ गहने और लगभग 30 से 35 हजार रुपये की नगद राशि भी ले गईं। इसके बाद गौरव लगातार अपनी पत्नी को वापस लाने और परिवार को संभालने का प्रयास करता रहा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

मृतक के पिता और बहन का आरोप है कि पत्नी एवं उसके परिजनों के व्यवहार से गौरव बेहद निराश और तनावग्रस्त हो गया था। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते गौरव ने 11 मई 2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

 

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में लगाए गए आरोप एक पक्ष के दावे हैं, जिनकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

देखिए, मृतक गौरव चंदोलिया के पिता और बहन ने पोलखोल से बातचीत में क्या कहा।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!