*तेंदूखेड़ा में टायर दुकान में भीषण आग! देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर खाक | NH-45 पर हड़कंप!*

नरसिंहपुर! 1 जून 2026

तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा नगर में NH-45 पर स्थित एक टायर दुकान में अचानक भीषण आग लगने से!

अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना शराब दुकान के पास स्थित टायर दुकान की बताई जा रही है। आग लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  1 जून शाम 6 बजे लगभग , दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल तेंदूखेड़ा दमकल वाहन को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान में रखा टायर एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग की वजह से दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!