*नरसिंहपुर: किसान के बाड़े में आग, 15लाख रुपये के नुकसान का दावा; पड़ोसी पर लगाया शक, देखिये पूरी खबर ग्राउंड जीरो से किसान ने लगाये पडोसी पर आरोप !*

नरसिंहपुर! 1 जून 2026

नरसिंहपुर।       ग्राम सिंगपुर निवासी किसान हिरेंद्र शर्मा (43 वर्ष) ने अपने बाड़े एवं कृषि सामग्री में आग लगने की घटना को लेकर पड़ोसी राघवेंद्र चौबे पर संदेह जताया है। पीड़ित किसान के अनुसार, 30 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे उनके बाड़े में आग लग गई, जिससे वहां रखा कृषि सामान जलकर नष्ट हो गया।

हिरेंद्र शर्मा का कहना है कि आग में लगभग 12 बोरी यूरिया, 6 बोरी डीएपी, पोटाश, जनरेटर सहित अन्य कृषि उपकरण जल गए, जिससे उन्हें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित के अनुसार, उनका बाड़ा उस स्थान से लगा हुआ है जहां राघवेंद्र चौबे का मकान स्थित है। हिरेंद्र शर्मा का आरोप है कि घटना वाले दिन राघवेंद्र ने अपने घर के पास पत्तों और कचरे में आग लगाई थी, जिसे कुछ पड़ोसियों ने भी देखा था। उनका मानना है कि उसी आग के फैलने से यह घटना हुई।

हिरेंद्र शर्मा ने बताया कि वे मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

नोट: पड़ोसी पर लगाया गया संदेह एवं आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। मामले की पुष्टि जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!