नरसिंहपुर! 31 मई 2026
नरसिंहपुर/करेली। जिले के आमगांव बड़ा क्षेत्र में खेतों से लगातार हो रही थ्री फेस लीड चोरी की घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम गोबरगांव के किसानों ने पुलिस चौकी आमगांव बड़ा में आवेदन देकर खेतों से बिजली लाइन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
किसानों के अनुसार 29 मई 2026 की रात बड़ी नहर के पास स्थित खेतों से अज्ञात चोर करीब 230 फुट थ्री फेस लीड चोरी कर ले गए। चोरी गई सामग्री की कीमत लगभग 18 से 19 हजार रुपए बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह की चोरियां हो रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे किसानों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि बार-बार होने वाली चोरी से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है।
पीड़ित किसानों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच की जाए तथा सक्रिय चोर गिरोह को जल्द गिरफ्तार कर किसानों को राहत दिलाई जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जाए, चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच की जाए तथा सक्रिय चोर गिरोह को जल्द गिरफ्तार कर किसानों को राहत दिलाई जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








