*सम्मान मिला उत्कृष्ट कार्यों का, अब जनता की उम्मीद,“थानों में भी दिखे वही ईमानदारी और इंसाफ”, असली रुस्तम वही जो जनता के दिलों पर राज करे!*

नरसिंहपुर ! 20 मई 2026
वर्ष 2019-20 में किए गए उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले में पदस्थ रहे एवं वर्तमान में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिले के लिए यह गौरव का विषय माना जा रहा है।
यह सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, प्रभावी पुलिसिंग एवं विभागीय दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए प्रदान किया गया।

पुरस्कार प्राप्त अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार हैं..

• राजेश तिवारी, तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर (हाल सेवा निवृत्त)

• प्रभात शुक्ला, निरीक्षक, तत्कालीन पदस्थापना नरसिंहपुर

• राजेन्द्र बागरी, उप निरीक्षक, तत्कालीन पदस्थापना नरसिंहपुर

• संजय सूर्यवंशी, उप निरीक्षक, जिला नरसिंहपुर

• राजेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक, जिला नरसिंहपुर

• अनुराग कौरव, प्रधान आरक्षक, जिला नरसिंहपुर

• राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक, जिला नरसिंहपुर

• लक्ष्मी नागपुरे, आरक्षक, जिला नरसिंहपुर

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं।

जिले के लिए यह सम्मान गर्व का विषय है। साथ ही जनता की उम्मीद भी यही रहती है कि उत्कृष्ट कार्य, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और बेहतर पुलिसिंग निरंतर देखने को मिले। क्योंकि असली सम्मान वही है, जो जनता के विश्वास और भरोसे से जुड़ता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!