*“पवन पटेल हमला कांड का खुलासा: साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार!”*

नरसिंहपुर ! 6 अप्रैल 2026 नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता पवन पटेल निवासी गाडरवारा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में साजिश रचने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

🗣️ प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे दिव्या वेयर हाउस के पास कच्चे मार्ग पर पवन पटेल पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। सफेद बोलेरो में आए चार आरोपियों ने पहले पवन पटेल के हाथ पकड़े और फिर बेसबॉल डंडे से उनके पैरों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

🗣️ इस मामले में थाना पलोहा में अपराध क्रमांक 36/26 , विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया।

➡️ जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, पीएसटीएन डाटा, सीडीआर और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आशीष सिंह उर्फ रूद्र प्रताप सिंह चौहान और सोनू सिकरवार से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि पवन पटेल से पिछले 15 दिनों से चल रहे विवाद के चलते आरोपियों ने उन्हें सबक सिखाने के लिए इस हमले की साजिश रची थी।

 

👮‍♂️ पुलिस ने मुख्य आरोपी रूद्र प्रताप सिंह चौहान और सोनू सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है।

धाराएं – 296 बी, 115 (2), 351 (3) 3,(5), 109 (1) बीएनएस पंजीवद्ध किया गया है!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!