“मुराछ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका”!

नरसिंहपुर | 6 अप्रैल 2026
पोलखोल न्यूज़
जिले के ग्राम मुराछ थाना ठेमी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक हनुमत पिता राजाराम की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

🗣️ प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 5 अप्रैल शाम की है   युवक बीते तीन दिनों से घर से लापता था। परिजनों का आरोप है कि दिनेश पटेल नामक व्यक्ति कथित तौर पर उसे अपने साथ लेकर गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

 

 

📢 इसी बीच ट्रैक्टर पलटने की घटना सामने आई, जिसमें हनुमत की मौत हो गई। परिजन इस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग कर रहे हैं।

👮‍♂️ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

⚖️ नोट: मामले में लगाए गए आरोप परिजनों के कथन पर आधारित हैं, आधिकारिक पुष्टि एवं जांच रिपोर्ट आना शेष है।

📲 Polkhol Newz
“निष्पक्ष • निर्भीक”
देखते रहिए… 7000722911

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!