नरसिंहपुर | 5 अप्रैल 2025 विशेष रिपोर्ट
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए जिले में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक विभिन्न विकासखंडों में पुस्तक मेले आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित इन मेलों का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री उचित दरों पर उपलब्ध कराना है।
➡️ जिला कलेक्टर एवं जिला समिति की अध्यक्ष रजनी सिंह ने इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी निजी विद्यालय द्वारा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
➡️ कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि इस व्यवस्था की कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियों का गठन किया जाए। साथ ही सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों को पुस्तक मेलों की जानकारी अनिवार्य रूप से दें।
🗣️ मध्यप्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम 2017 एवं नियम 2020 के तहत अभिभावकों को खुले बाजार से सामग्री खरीदने की स्वतंत्रता दी गई है। इन्हीं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है!
📅 पुस्तक मेला कार्यक्रम
🗣️ 3 अप्रैल – शासकीय नेहरू उच्चतर 🗣️माध्यमिक विद्यालय, नरसिंहपुर
➡️4 अप्रैल – शासकीय सांदीपनि उच्चतर ➡️माध्यमिक विद्यालय, गोटेगांव
➡️5 अप्रैल – शासकीय कन्या उच्चतर ➡️माध्यमिक विद्यालय, करेली
➡️6 अप्रैल – शासकीय उच्चतर ➡️माध्यमिक विद्यालय (BTI), गाडरवारा
➡️7 अप्रैल – शासकीय कन्या उच्चतर ➡️माध्यमिक विद्यालय, तेंदूखेड़ा
इन मेलों में किताबें, कॉपियां, यूनिफॉर्म, जूते सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। व्यापारियों से कम से कम 10 प्रतिशत तक छूट देने की सहमति भी ली गई है।
🙋♂️ जिला प्रशासन ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पुस्तक मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
👉 यह पहल न केवल अभिभावकों को आर्थिक राहत देगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता भी सुनिश्चित करेगी।







