नर्मदापुरम/नरसिंहपुर। 19 जनवरी 2026
सोमवार दिनांक 19 जनवरी 2026 को माझी जनजाति प्रकरण में विषय विशेष को लेकर नर्मदापुरम–नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री चौधरी दर्शन सिंह जी से उनके गृह ग्राम चादोंन (बनखेड़ी), जिला नर्मदापुरम में समाज के प्रमुख एवं सम्मानीय जनों ने सौजन्य मुलाकात की।
➡️ इस अवसर पर समाज की ओर से योगेश नोरिया, संतोष नोरिया, हरिबाबू संतोरे, अमर नौरिया सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने माझी जनजाति से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाजहित में आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।
सांसद दर्शन सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और संबंधित विषयों को उचित मंच पर उठाया जाएगा।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाजहित में समन्वय एवं सहयोग पर सहमति बनी।








