पतंग के नाम पर नहीं चलेगा मौत का मांझा : नरसिंहपुर पुलिस की सफलता!

नरसिंहपुर / 14 जनवरी 2026
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशानुसार अवैध एवं प्रतिबंधित चायनीज मांझा के विरुद्ध सख़्त अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 05 बंडल एवं 38 लच्छी चायनीज मांझा ( मंजा ) (अनुमानित कीमत ₹1800/-) जप्त किया।

दोनों मामलों में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 42/26 एवं 43/26, धारा 223(ए) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे के नेतृत्व में की गई। सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित चायनीज मांझा (मंजा )का उपयोग न करें तथा इसकी बिक्री/भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!