कानपुर: मंधना में मां दुर्गा प्लाईवुड एंड एल्युमीनियम में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान!”

कानपुर / 14 जनवरी 2026
कानपुर के मंधना क्षेत्र में देर रात मां दुर्गा प्लाईवुड एंड एल्युमीनियम नामक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सारा प्लाईवुड एल्युमिनियम का अन्य सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दुकान मालिक अश्वनी कुमार के अनुसार इस हादसे में लगभग 50 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!