मकर संक्रांति मेले में हाईटेक सुरक्षा घेरा: ड्रोन, CCTV और 24×7 कंट्रोल रूम!”

 

नरसिंहपुर / 13 जनवरी 2026

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न नर्मदा तटों पर आयोजित होने वाले धार्मिक मेलों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक एवं पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए नर्मदा घाटों एवं मेला क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गोताखोरों एवं एसडीआरएफ दल को भी अलर्ट पर रखा गया है।
मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहाँ से लगातार निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की अलग से तैनाती की गई है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है तथा पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र एवं एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
*पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस की मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील

• मेला परिसर में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

• किसी भी प्रकार की अफवाहों, भ्रामक संदेशों अथवा अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे प्रसारित करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल पुलिस या जिला प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों से ही करें।

• माँ नर्मदा के घाटों पर स्नान करते समय प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। गहरे पानी में न जाएँ, निर्धारित स्रान क्षेत्रों का ही उपयोग करें तथा सुरक्षा बैरिकेड्स को पार न करें।

• बच्चों, बुजुर्गों एवं असमर्थ व्यक्तियों पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में घबराएँ नहीं और तत्काल तैनात पुलिसकर्मी, होमगार्ड या गोताखोर दल को सूचित करें।

• यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करें।

• अवैध अधवा सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें, इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। यातायात पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।

• भीड़‌भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरों, उच्चकों एवं उठाईगिरों से सतर्क रहें। अपने कीमती सामान, मोबाइल फोन, पर्स एवं आभूषणों की स्वयं सुरक्षा करें।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी या डायल -112 को दें।
• आपात स्थिति में संयम बनाए रखें एवं पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

              सौरभ प्रताप सिंह

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!