नरसिंहपुर / 4 जनवरी 2026
नरसिंहपुर स्थित एसडीएम कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
आग लगने के कारण, शॉर्ट सर्किट या अन्य लापरवाही, की पुष्टि जांच के बाद होगी।
👉 ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें…








