नरसिंहपुर। 27 दिसंबर 2025
नरसिंहपुर / विगत 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे नगरपालिका सफाईकर्मियों की हड़ताल आज आखिरकार समाप्त हो गई। नगरपालिका परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया।
परिषद द्वारा एक माह का वेतन भुगतान कर दिया गया है, वहीं शेष बकाया वेतन एवं अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया गया है।
हड़ताल के चलते पिछले 11 दिनों से नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जगह-जगह कचरे के ढेर, बदबू और अव्यवस्था से आम नागरिक परेशान थे। अब सफाईकर्मियों के काम पर लौटने से नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पुनः पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि “पोलखोल” पिछले 11 दिनों से लगातार सफाईकर्मियों के हित में धारदार, तथ्यपरक और निर्भीक खबरें प्रकाशित करता रहा, जिसका सीधा असर आज देखने को मिला।
अब सवाल यह है कि
क्या आश्वासन सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगा या कर्मचारियों को उनका पूरा हक मिलेगा?
इस पर भी पोलखोल की पैनी नजर बनी रहेगी।
नोट- हडताल खत्म करने कर्मचारियों से बातचीत करने भाजपा कांग्रेस के पार्षद मौजूद. लेकिन नेता प्रतिपक्ष नदारद..







