नरसिंहपुर / 14 नवम्बर 2025
प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के विशेष प्रयासों से 69वीं राष्ट्रीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका) का आयोजन 13 से 17 नवंबर 2025 तक गाडरवारा में किया जा रहा है।
राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में 17 नवंबर की शाम सुप्रसिद्ध सूफी गायक एवं पद्मश्री कैलाश खैर अपनी गीत, संगीत और भजन की शानदार प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम की व्यापक तैयारियाँ प्रशासन द्वारा की जा रही हैं।
#Narsinghpur








