मुख्यमंत्री ने किया जिले के 3 हजार 257 किसानों को 6.9 करोड़ रुपये की राशि की अंतरित

नरसिंहपुर / 14 नवम्बर 2025

कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

नरसिंहपुर, 13 नवंबर 2025. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन विक्रय करने वाले जिले के 3 हजार 257 किसानों को 6.9 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से बैंक खातों में अंतरित की। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में किया गया, जहां उपस्थित सभी ने देखा व सुना। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता राजेन्द्र ठाकुर, उप संचालक कृषि  मोरिस नाथ, ग्रेन मर्चेंट एसोसियस के अध्यक्ष  सतीश नेमा, मंडी सचिव  देवेन्द्र सिंह ठाकुर,  नरेश शर्मा, संदीप राजपूत, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी- कर्मचारी और हितग्राही मौजूद थे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!