नरसिंहपुर / 12 नवंबर 2025
महाकौशल शुगर मिल बचई के सामने नेशनल हाइवे पर आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे एवं प्रतिदिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे निराश्रित गौ वंश को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से आज सुबह विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान त्रिनेत्री सेवा समिति द्वारा संचालित सहजपुरा गौशाला में फोर-लाइन साइड पर विचरण कर रहे सभी गौ वंशों को ले जाया गया। समिति द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य से जहां सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं निराश्रित गौ वंश को भी सुरक्षित आश्रय प्राप्त हुआ है।








