सड़क पर अचानक आई गाय से हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल!”

नरसिंहपुर / 13 नवम्बर 2025

थाना मुंगवानी क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम लगभग 4 बजे बकौरी हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में सुनील पिता राम ठाकुर निवासी शेड खापा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वे अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर अगरिया से वापस लौट रहे थे, तभी बकौरी के पास अचानक सड़क पर गाय आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में सुनील के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

#Narsinghpur #RoadAccident #Mungwani #HighwayAccident

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!