“OPERATION EAGLE CLAW: एनएच-45 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो गांजा जप्त”!

नरसिंहपुर / 8 नवंबर 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सुआतला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम डोंगरगांव के पास एनएच-45 पर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तेन्दूखेड़ा अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में थाना सुआतला पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
सत्यनारायण लोधी, निवासी ग्राम केरपानी, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर

जप्त मादक पदार्थ:
लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा

कानूनी प्रकरण दर्ज:
धारा 8, 20(बी) एवं 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट

कार्यवाही में विशेष भूमिका:
थाना प्रभारी सुआतला निरीक्षक प्रियंका केवट, सहा. उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सुमित तिवारी, प्रधान आरक्षक अवधेश पटेल, कीरत विश्वकर्मा, आरक्षक सोहन पटेल और प्रिंस पटेल की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!