नरसिंहपुर में नशे का आतंक बेकाबू : सड़क से अस्पताल तक खौफ… पुलिस–प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े!”

नरसिंहपुर / 8 नवंबर 2025

नरसिंहपुर। जिले में नशे की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि अब हर दिन, हर मोड़ पर, हर वार्ड में इसका खौफनाक चेहरा दिखने लगा है। कचहरी रोड की सड़क हो… या जिला अस्पताल का संवेदनशील चाइल्ड वार्ड,

नशे का कहर अब पूरे जिले के लिए एक ऐसी चेतावनी बन चुका है जिसे नज़रअंदाज़ करना खतरे को दावत देना होगा।

कचहरी रोड पर दर्दनाक दृश्य, नशे में धुत युवक सड़क पर गिरा

7 नवंबर सुबह 9:30 बजे कचहरी रोड पर दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला। एक युवक दोपहिया वाहन पर बुरी तरह नशे में झूमते हुए सड़क किनारे जा गिरा। होश न वाहन पर… न खुद पर। वहां मौजूद लोगों ने बताया, “युवक की हालत देखकर समझ आ गया कि नशा किस तरह युवाओं को बर्बादी की गहराई में धकेल रहा है।”

पुलिस रोज़ कड़े अभियान चला रही है, पर इसके बावजूद नौजवानों में नशे की लत रुकने का नाम नहीं ले रही।

और भी भयावह, जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में इंजेक्शन चोरी करने पहुंचा नशेड़ी युवक…

 

👉  दूसरा मामला और भी सनसनीखेज है। जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड की सुरक्षा और अस्पताल चौकी की कार्यप्रणाली पर सीधे-सीधे सवाल खड़े करता है।

सूत्रों के अनुसार.🗣️

एक   अन्य युवक  जो की नशे का आदी है और इलाज के नाम पर मिलने वाली दवा का ही दुरुपयोग कर नशा करता है।

आरोप है कि यह युवक चाइल्ड वार्ड की पहली मंज़िल तक पहुंच गया और इंजेक्शन–सिरिंज चोरी करने लगा।

महिला नर्सिंग स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो वह स्टाफ को धमकाने लगा।

सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पुलिस से गाली-गलौज कर वहां से निकल भागा।

चौंकाने वाली बात, भागने के बाद वह फिर चाइल्ड वार्ड में पहुंचा और महिला स्टाफ को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

वार्ड स्टाफ का आरोप है, “पूर्व में भी अस्पताल में हत्या जैसा जघन्य अपराध हो चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था अभी भी शून्य है। गार्ड होने के बावजूद यह युवक वार्ड में कैसे पहुंच गया? हम डर के माहौल में ड्यूटी कर रहे हैं।”

नशे का बढ़ता दायरा, सड़कें असुरक्षित, अस्पताल असुरक्षित… नौजवान बर्बादी के रास्ते पर

यह सिर्फ नशे की खबर नहीं… यह जिले में बढ़ते खतरों का संकेत है।

सड़कें नशे में धुत युवाओं से असुरक्षित

अस्पताल वार्ड नशेड़ियों की पहुंच में

महिला स्टाफ दहशत में

पुलिस चौकी के सामने से आरोपी का फरार होना बड़ा सवाल

समाज, प्रशासन और परिवार, तीनों को अब एकजुट होकर ऐसी घटनाओं का सामना करना होगा।

कड़ी कार्रवाई और कठोर जवाबदेही की अब ज़रूरत

नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, पूरे समाज को बीमार करता है।
यह समय है कि..

अस्पतालों की सुरक्षा पर सख्त निगरानी हो

अस्पताल चौकी पुलिस की जिम्मेदारी तय हो

नशाखोरी और नशा सप्लाई चेन पर धधकती कार्रवाई हो

परिवार और समाज अपने युवा को इस दलदल से बाहर लाने के लिए पहल करें

नरसिंहपुर की सड़कों से लेकर अस्पताल तक… नशे का ये खुला आतंक जिले को जिस दिशा में धकेल रहा है, वह बेहद चिंताजनक है।

अगर अभी नहीं जागे… तो आने वाले समय में हालात संभालना मुश्किल हो जाएंगे।

सौरभ प्रताप सिंह राठौर – पोलखोल

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!