अपडेट नरसिंहपुर : प्रशासनिक तैयारियाँ, जागरूकता कार्यक्रम और महत्वपूर्ण निर्णय!”

 

नरसिंहपुर / 8 नवंबर 2025

(1) 69वीं राष्ट्रीय शालेय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा

नरसिंहपुर, 7 नवंबर को परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गाडरवारा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर 13 से 17 नवंबर तक रूद्र मैदान में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की। टेंट, मंच, बैरीकेट, खिलाड़ियों के रहने-खाने, पेयजल, सुरक्षा, साफ-सफाई, वाहन व्यवस्था आदि सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बाद में मंत्री श्री सिंह ने मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

 

=======================================

(2) वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम
कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

 

======================================

 

(3) साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस सेशन सम्पन्न
एनटीपीसी गाडरवारा सभागार में कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की मौजूदगी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। मोबाइल, ओटीपी, लिंक, एप और सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी बरतने तथा साइबर अपराध की सूचना 1930 पर देने की सलाह दी गई।

 

========================================

 

(4) सीएम हेल्पलाइन 181 के प्रभारी अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर रजनी सिंह ने डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र पटेल को सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल संचालन एवं शिकायतों के प्रतिदिन निराकरण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!