बचई स्कूल परिसर की सुरक्षा का रास्ता साफ, जल्द बनेगी 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल अर्जुन सिंह राजपूत ने मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता!”

नरसिंहपुर / 6 नवम्बर 2025
नरसिंहपुर। बचई में स्थित शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र की सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी गंभीर समस्याओं के समाधान की दिशा में अब पहल शुरू हो गई है। स्थानीय निवासी एवं करणी सेना के जिला अध्यक्ष, भाजपा नेता अर्जुन सिंह राजपूत ने यहां की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सीधे प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की।

अर्जुन सिंह राजपूत ने भोपाल स्थित मंत्री निवास पर मुलाकात के दौरान बताया कि बचई की महाकौशल शुगर मिल इन चारों शासकीय संस्थानों के बेहद पास है। गन्ना सीजन शुरू होते ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और अन्य वाहन यहां पहुंचते हैं। बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण बाहरी लोग स्कूलों के शौचालयों का उपयोग करते हैं और शाम–रात के समय स्कूल परिसर में बैठकर शराबखोरी करते हैं। इससे न सिर्फ शौचालयों में गंदगी बढ़ती है बल्कि परिसर में शराब की बोतलें और कचरा फैल जाता है।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, खासकर छात्राओं को इस स्थिति का भारी तौर पर सामना करना पड़ता है।

अर्जुन राजपूत ने आग्रह किया कि छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और स्वच्छ वातावरण हेतु बाउंड्रीवाल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं आंगनबाड़ी भवन की सुरक्षा हेतु 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि इससे स्कूलों का माहौल सुरक्षित और स्वच्छ बनेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!