नरसिंहपुर / 2 अक्टूबर 2025
नरसिंहपुर। आईएएस अधिकारी रजनी सिंह ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे भगवान श्री नरसिंह मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
रजनी सिंह वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे इंदौर में श्रम आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। पदभार ग्रहण अवसर पर पूर्व कलेक्टर शीतला पटले सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नए कलेक्टर के रूप में आगमन पर विभागीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।








