नरसिंहपुर। 8 अप्रैल 2026 पोलखोल मुहिम के साभार नशा मुक्ति अभियान को जिले में लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अब स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस अभियान से जुड़कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अमित चौकसे ने युवाओं से नशा त्यागने की अपील की है।
👨⚕️ डॉ. चौकसे ने कहा कि जिले में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर और चिंताजनक विषय बनती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को भी प्रभावित और बर्बाद कर देता है।
डॉ चौकसे युवाओं से आग्रह किया कि वे सिगरेट, शराब, तम्बाकू जैसे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। “जितना शरीर स्वस्थ रहेगा, उतना ही मन भी स्वस्थ रहेगा,” उन्होंने कहा।
🤝 डॉ. चौकसे ने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत लग चुकी है, तो उसके लिए इलाज के कई विकल्प उपलब्ध हैं। दवाइयों के साथ-साथ नशा मुक्ति केंद्रों की मदद लेकर इस आदत से छुटकारा पाया जा सकता है।
🙋♂️ अंत में उन्होंने समाज के सभी लोगों से सामूहिक संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा. “आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।”
👉 हम सभी का संकल्प, जिला हो नशा मुक्त!








