नरसिंहपुर | 2 मई 2026
Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट
नरसिंहपुर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLOW” के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गाडरवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
🗣️ प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे आमगाँव छोटा के तालाब के पास संदेही व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गाँजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मेहरबान अहिरवार (55 वर्ष), निवासी शोभापुर थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम के रूप में हुई है।
👮♂️ पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो गाँजा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20(b) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 नशे के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी है, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश तेज हो गई है।
#BreakingPolKhol #NarsinghpurPolice #OperationEagleClaw #DrugFreeCampaign








