⭐ एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन: कलेक्टर रजनी सिंह ने तेंदूखेड़ा के ईआरओ व अधिकारियों को किया सम्मानित!”

 

नरसिंहपुर / 4 दिसंबर 2025

नरसिंहपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजनी सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 120 तेंदूखेड़ा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूरा करने पर ईआरओ और संबंधित अधिकारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम एवं ईआरओ तेंदूखेड़ा पूजा सोनी, तहसीलदार निर्मल पटले और नायब तहसीलदार इमरान मंसूरी सहित टीम के अन्य कर्मचारियों को शाल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि गुरुवार 4 दिसंबर शाम 6 बजे तक—

विधानसभा क्षेत्र 118 गोटेगांव – 100% डिजिटाईजेशन

विधानसभा क्षेत्र 121 गाडरवारा – 100% डिजिटाईजेशन

विधानसभा क्षेत्र 119 नरसिंहपुर – 99.89% डिजिटाईजेशन
का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

यह उपलब्धि निर्वाचन कार्य की पारदर्शिता और दक्षता को मजबूत करती है।

#Narsinghpur

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!