नरसिंहपुर / 19 सितंबर 2025
जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, कलेक्टर व अन्य जनप्रतिनिधियों 
नरसिंहपुर, 18 सितम्बर 2025. जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, कलेक्टर शीतला पटले, रामसनेही पाठक की विशेष मौजूदगी में जिला मेडिकल बोर्ड नरसिंहपुर के माध्यम से दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड/ डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए गुरूवार को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में शिविर आयोजित किया गया।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण अंजना त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में विभिन्न श्रेणी के 202 दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इनमें से बोर्ड द्वारा 143 दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की अनुशंसा की गई। इस अवसर पर पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, जिला मेडिकल बोर्ड का स्टाफ और अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण त्रिपाठी ने बताया कि सीएससी चीचली में शुक्रवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों के यूडीडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत खमरिया सेक्टर के ग्राम देगुवां में पोषण माह का हुआ आयोजन
नरसिंहपुर, 18 सितम्बर 2025. राज्य शासन के निर्देशानुसार व कलेक्टर शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिले में पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोटेगांव परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया सेक्टर के ग्राम देगुवां में पोषण माह का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समाज में पोषण जागरूकता के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम स्वस्थ पोषण दिवस, स्वसहायता समूह का उन्मुखीकरण, आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट कर व्यापक प्रचार- प्रसार किया जा रहा है।
परियोजना अधिकारी रश्मि ब्योहारे ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय देगुवां में बीएमआई द्वारा बच्चों में मोटापे की पहचान व सही खानपान व पोषण पर चर्चा की गई। सभी बच्चों का बीएमआई निकाला गया और उचित परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि परियोजना गोटेगांव के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर सामुदायिक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। मोटापा नियंत्रण में चीनी, नमक, तेल का उपयोग करने, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व पोषण भी पढ़ाई भी, नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्री स्कूल शिक्षा को पोषण के साथ जोड़ने, शिशु एवं बाल आहार, गर्भवती व धात्री महिलाओं और छोटे बच्चों को सही आहार देने को बढ़ावा दिया जा रहा है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 विकासखंड स्तरीय करेली में एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला में शामिल हुए अधिकारी- कर्मचारी
नरसिंहपुर, 18 सितम्बर 2025. राज्य शासन के आनंद विभाग के निर्देशानुसार जिले में विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला नोडल अधिकारी आनंद विभाग तथा जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद के समन्वयक द्वारा गुरूवार को जनपद पंचायत करेली में एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अल्पविराम परिचय कार्यशाला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय निकाय विभाग, जन अभियान परिषद, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए।
आयोजित कार्यशाला में जनपद सीईओ आर.एस. बारबे व जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनरायण शर्मा ने तनाव मुक्त जीवन के लिए एक अल्पविराम की कितनी आवश्यकता होती है, के बारे में बताया। अल्पविराम आंतरिक कमियों को समझने व उसे सुधारने का अवसर है। कार्यशाला में परिचय, जीवन का लेखा- जोखा, रिश्ते, फ्रीडम ग्लास पर परस्पर संवाद और आइस ब्रेकर की रोचक गतिविधि हुई। जिला संपर्क विप्रा मोदी, मास्टर ट्रेनर मुक्ति राय, धमेन्द्र चंदेल, आनंदक शशिकांत मिश्र, सत्यम नेमा, अमित नामदेव ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया और गतिविधियां करवाई गई। इस दौरान विकासखंड समन्वयक माधवी पाठक, वंदना झारिया, यज्ञवती सोनी, नवांकुर संस्था अध्यक्ष रघुनंदन लोधी, राधेश्याम मलाह, स्वस्थ भारत मिशन की वैशाली ठाकुर, अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 कलेक्टर पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
नरसिंहपुर, 18 सितम्बर 2025. ज़िले में 22 सितम्बर से नवदुर्गा और दो अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्वक मनाये जाने के लिए कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अपर कलेक्टर अंजली शाह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, मैथिलीशरण तिवारी, विभाष जैन, चंद्रशेखर साहू, एड. विनय जैन, किशन गुप्ता, मनमोहन सिंह, एड. तराना वाहिद खान, अब्दुल हकीम खान, गुड्डू मालगुजार, तरवर सिंह पटेल, कमलेश जैन, इंद्रपाल सिंह सगर, दिनेश दुबे, सहित अन्य अधिकारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
कलेक्टर पटले ने निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पुलिस की अनुमति के उपरांत ही किया जाए। दुर्गा पंडालों में वाद्ययंत्र/ लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में नियमानुसार अनुमति लेने के उपरांत ही निर्धारित सीमा में लाउड स्पीकर बजाए जा सकेंगे। दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित स्थलों के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दी जाए और वालंटियर्स की सूची भी प्रदान की जाए। दुर्गा पंडालों में उपयोग हेतु विद्युत कनेक्शन के लिए विधिवत रूप से अनुमति ली जाए। कलेक्टर पटले ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। दुर्गा जी की प्रतिमाएं निर्धारित स्थानों पर बनाए गए कुंडों में ही विसर्जन कराया जाए। थाना स्तर पर समस्त मण्डल प्रमुखों की बैठक आयोजित की जाए। दुर्गा उत्सव/विसर्जन जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखें। उन्होंने कहा कि पंडालों में सजावट के समय विद्युत संबंधी सावधानियॉं रखी जाये, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो सके। नवदुर्गा पर्व को लेकर समस्त अनुभाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए।
कलेक्टर पटले ने कहा कि नवदुर्गा पर्व के दौरान आयोजक समिति द्वारा भंडारा/ प्रसाद वितरण के दौरान साफ- सफाई एवं सुरक्षा का प्रबंध किया जाए। आवश्यक होने पर भंडारा स्थल पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। आयोजक समिति द्वारा दुर्गा जी की प्रतिमा सुचारू रूप से स्थापित की जाए, जिससे आवागमन सुगम रहे। उन्होंने नवदुर्गा पर्व के दौरान दुकानदारों को भी अपनी दुकानों को व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिए। बैठक में नवदुर्गा और विजयादशमी पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 धान उपार्जन की तैयारी एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की संभागीय समीक्षा बैठक 22 सितम्बर को होगी****
नरसिंहपुर, 18 सितम्बर 2025. उप सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 में धान उपार्जन की तैयारी एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की संभागीय समीक्षा बैठक एनआईसी के माध्यम से 22 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उपार्जन एवं पीडीएस से संबंधित किसान के साथ- साथ जिले के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक 24 सितम्बर को होगी
नरसिंहपुर, 18 सितम्बर 2025. कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति/ जिला स्तरीय समीक्षा समिति- डीएलसीसी/ डीएलआरसी की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 24 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। अग्रणी जिला प्रबंधक नरसिंहपुर ने बताया कि डीएलसीसी की बैठक शाम 4 बजे से और डीएलआरसी की बैठक शाम 5.30 बजे से आयोजित की जाएगी।










