नरसिंहपुर ! 9 मई 2026
नरसिंहपुर की बेटी दूर्वा अग्रवाल ने अपनी मेहनत, लगन और हौसलों के दम पर वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना हर युवा देखता है। महज 21 वर्ष की उम्र में दूर्वा ने महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित नेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से पायलट ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
✈️ दूर्वा ने 12वीं की पढ़ाई मैथ्स एवं साइंस विषय से करने के बाद एविएशन क्षेत्र को अपना लक्ष्य बनाया। करीब 2 वर्षों की कठिन ट्रेनिंग और अनुशासित मेहनत के बाद अब उन्हें DGCA लाइसेंस मिलने का इंतजार है, जो लगभग एक माह में जारी हो सकता है।
➡️ दूर्वा के पिता सुधीर अग्रवाल ट्रैक्टर पार्ट्स व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी मां दीपा अग्रवाल ने बेटी की सफलता को परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। दूर्वा का एक छोटा भाई भी है, जो अपनी बहन की इस उपलब्धि से बेहद खुश है।
✌️ दूर्वा ने कहा कि एयरलाइंस में वैकेंसी आने पर वे सीधे आवेदन कर अपने पायलट करियर की शुरुआत करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नरसिंहपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
➡️ दूर्वा के चचेरे भाई सुनील अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।











