हुनर, स्टाइल और आत्मविश्वास का संगम: होटल सावित्री सिग्नेचर में सुपर डांसर ग्रैंड फिनाले!

नरसिंहपुर। 20 जनवरी 2026
शहर के होटल सावित्री सिग्नेचर में सुपर डांसर ग्रैंड फिनाले के अवसर पर बिगेस्ट फैशन एंड टैलेंट शो का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे हुआ। इस आयोजन में मध्यप्रदेश सहित प्रदेश के बाहर से आए प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लेकर अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

भव्य मंच पर बच्चों ने नृत्य, फैशन और अन्य टैलेंट से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। 5 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और रचनात्मकता से पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मंच सज्जा और आयोजकों की बेहतरीन व्यवस्थाओं ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में लगभग 500 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिनमें जिले और जिले के बाहर से करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर कैटेगरी में आयोजित किया गया, जिसमें डांस और फैशन से जुड़े प्रतिभागी शामिल रहे। विजेताओं को कुल 1 लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने प्रतिभागियों की जमकर सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाना है। सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम को सभी ने बधाई दी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!