हाईवे पर मिली 15 वर्षीय किशोरी सुरक्षित, माता-पिता की तलाश में पुलिस, पहचान के लिए आमजन से अपील!”

हाईवे पर मिली 15 वर्षीय किशोरी सुरक्षित, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील
कृपया इस समाचार को अधिक से अधिक पोस्ट ताकी बच्चि के माता – पिता को ढूंढने में आसानी हो

नरसिंहपुर / 20 दिसंबर 2025  हाईवे पर घूमती हुई मिली एक किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लिया है। किशोरी अपना नाम निशा, उम्र लगभग 15 वर्ष बता रही है। उसने अपने पिता का नाम मोहम्मद तथा माता का नाम रोजी बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी दिनांक 19 दिसंबर 2025 को हाईवे पर अकेली घूमती हुई मिली थी, जिसे 112 पुलिस वाहन के माध्यम से सुरक्षित लाया गया। फिलहाल किशोरी को वन स्टॉप सेंटर, नरसिंहपुर में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त किशोरी के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके परिजनों के बारे में पता हो, तो वे तत्काल थाना कोतवाली, नरसिंहपुर से संपर्क कर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि किशोरी को उसके परिवार से मिलाया जा सके।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!