नरसिंहपुर, 15 अगस्त 2025
जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज नगर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कलेक्टर शीतला, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटैल,कैलाश सोनी, राम रामस्नेही पाठक एएसपी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री मंच पर एक अनोखे अंदाज में दिखाई दिए, जब उन्होंने स्कूल छात्र अनमोल (पिता संतोष विश्वकर्मा) को गोद में लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति के रंगों के बीच यह पल कार्यक्रम की विशेष झलक बन गया।













