नरसिंहपुर / 19 नवम्बर 2025
वीर शहीद आशीष शर्मा की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल बोहानी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बोहानी एवं गाडरवारा में हेलीपेड और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी संदीप भूरिया, एसडीएम कलावती ब्यारे सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#Narsinghpur








