सिद्ध के झिरना पेट्रोल पंप पर खौफनाक हादसा, CCTV में कैद पूरी घटना!”

नरसिंहपुर। 22 जनवरी 2025 जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध के झिरना स्थित एनएच–44 हाईवे के एक पेट्रोल पंप पर बुधवार 21 जनवरी को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक मेहर (उम्र 25 वर्ष), पिता उमराव सिंह, निवासी नलकूप कॉलोनी सुभाष वार्ड, अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के भीतर डीजल भरवाने के लिए सामने से आ रहे ट्रक से उसकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई।

ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!