नरसिंहपुर / 6 नवम्बर 2025
नरसिंहपुर। पूज्य पंचायत सिंधी समाज नरसिंहपुर द्वारा श्री झूलेलाल भगवान और भगवान अग्रसेन महाराज जी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार, 07 नवम्बर को शहर में भव्य आक्रोश रैली निकाली जाएगी। समाज द्वारा रायपुर निवासी अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह शांतिपूर्ण विरोध आयोजित किया जा रहा है।
रैली कल सुबह 10:30 बजे श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँचेगी, जहाँ समाज के प्रतिनिधि कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष राजेश मखीजा (बल्ला) ने बताया कि “श्री झूलेलाल भगवान सिंधी समाज की आस्था और पहचान हैं। समाज शांति और अनुशासन के साथ अपना विरोध दर्ज कराएगा।”
आयोजन को कवरेज देने हेतु सभी प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों को कलेक्टर कार्यालय पर उपस्थित रहने का आमंत्रण दिया गया है।








