नरसिंहपुर। 3 जनवरी 2026
आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान” के अंतर्गत गाडरवारा विधानसभा में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन विगत दिवस 01 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे, जिला नरसिंहपुर के गाडरवारा स्थित शिवांगन गार्डन, डमरुघाटी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवी सिंह पटेल के नेतृत्व में, मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया। इस अवसर पर भोपाल से आए पूर्व नरसिंहपुर प्रभारी एस. पी. सिंह ने आमसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार और प्रदेश में बदलाव के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आमसभा के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा पैदल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में साथियों ने सहभागिता कर अभियान को मजबूती प्रदान की। रैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने जनसंपर्क करते हुए मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान का संदेश आमजन तक पहुँचाया।
इस कार्यक्रम में पार्टी के अनेक सक्रिय साथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से रीना लमानीयां, देवी सिंह पटेल, शब्बीर मंसूरी, रामकुमार दुबे, नरेश भार्गव, राजेंद्र रघुवंशी, शैलेंद्र जाट, गोविंद कौरव, निषाद बबलू कहार, पुरुषोत्तम कौरव, लीलाधर धानक, शैलेंद्र ढिमोले, दिनेश महोबिया, हेमराज लोधी, सुरेंद्र सोनी, विष्णु धानक, जगदीश धानक, सोहन कहार, हीरा धानक, अजय धानक, दशरथ कहार, शंकर मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और आम आदमी पार्टी ने गाडरवारा विधानसभा में संगठन को और सशक्त करने का संकल्प दोहराया।








