नरसिंहपुर। 4 सितम्बर 2025
दिनांक 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री शिक्षा समिति नरसिंहपुर एवं मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन गोटेगांव द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम नरसिंहपुर में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान करेंगे।
इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से पुरानी गल्ला मंडी नरसिंहपुर में भी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा गुरूजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।








